हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाह अज़्मा हाज हाफ़िज़ बशीर हुसैन नजफ़ी (दाम ज़िल्लुहुल वारिफ़) ने आयतुल्लाह अज़्मा शेख़ हुसैन वहीद खुरासानी (क़ुद्दिसा सिर्रुह) के निधन पर शोक संदेश जारी किया है। उनके संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम
الَّذِينَ إِذَا أَصَابَتْهُم مُّصِيبَةٌ قَالُوا إِنَّا لِلَّهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ
निहायत रंज़ो-ग़म और गहरे अफ़सोस के साथ हमें जलीलुल क़द्र आलिमे रब्बानी, विलायते मुहम्मद व आले मुहम्मद (सःअः) के हिसारों के मुदाफ़े और पासबान, हमारे अस्र के अज़ीम मुरब्बी, हौज़ा-ए-इल्मिया क़ुम के ज़ईम और अपने ज़माने की यगाना शख़्सियत, मरजअ-ए-अज़ीम आयतुल्लाहिल उज़्मा अल शेख़ हुसैन वहीद अल ख़ुरासानी (तय्यबल्लाहु सराहू) की रिहलत की ख़बर मौसूल हुई।
आप (रिज़वानुल्लाह तआला अलैह) एक सदी पर मुहीत उम्र गुज़ारने के बाद अपने परवरदिगार के जवार-ए-रहमत में जा पहुँचे। इस तवील अरसा-ए-हयात के अक्सर हिस्से में आपने हौज़ात-ए-इल्मिया में गहरे असरात मुरत्तब किए, उन पर असरअंदाज़ हुए और उनकी तामीर व तरक़्क़ी में नुमायाँ किरदार अदा किया।
बेशक आप ऐसी अज़ीम शख़्सियत थे जो उलमा की तरबियत और उनकी इल्मी व फ़िक्री तश्कील करने वाले थे।
आप (क़ुद्दिसा सिर्रुहू) अपनी पूरी बाबरकत ज़िंदगी में राहे हक़ पर साबित क़दम रहे और दूसरों को भी इसी राह पर साबित क़दम रखने वाले थे। हालात के बदलाव भी आपके अज़्म व इस्तिक़ामत को मुतज़लज़िल न कर सके, और दुनिया अपनी तमामतर कोशीश के बावजूद आपसे सिर्फ़ वही हक़ पर मबनी म्वाक़िफ़ हासिल कर सकी जिन्हें आप अपने परवरदिगार की रिज़ा और लोगों की हिदायत के लिए इख़्तियार फ़रमाते थे।
बेशक इस जलीलुल क़द्र आलिम की रेहलत एक ऐसा ख़ला है जिसे पुर करना मुमकिन नहीं। ख़ुदा की बारगाह ही में हम अपनी फ़रियाद पेश करते हैं, और हज़रत इमाम ज़माना (अःजः) की ख़िदमत-ए-अक़दस में ताज़ियत पेश करते हैं।
नीज़ हौज़ाहा-ए-इल्मिया, तमाम मोमिनीन, बिलख़ुसूस आपके फ़ज़्ल व कमाल से आरास्ता फ़रज़ंदाने गिरामी और मुअज़्ज़ज़ ख़ानदान की ख़िदमत में इस अज़ीम सानेहे पर दिली ताज़ियत व तसलियत पेश करते हैं।
हम अल्लाह तआला, जो हमेशा बाक़ी रहने वाली ज़ात है, से दुआगो हैं कि वह इस मरहूम को अपनी वसीअ रहमत और कामिल रिज़वान में जगह मरहमत फ़रमाए, और उन्हें उन हस्तियों के साथ मक़ामे सिद्क़ व क़ुर्ब में जगह अता फ़रमाए जिन्होंने हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा और आले मुहम्मद (सःअः) से विलायत व मुहब्बत का रिश्ता क़ायम रखा और उनकी नुसरत व हिमायत की।
وَلَا حَوْلَ وَلَا قُوَّةَ إِلَّا بِاللَّهِ الْعَلِيِّ الْعَظِيمِ।
बशीर हुसैन नजफ़ी
7 जमादिउल आख़िर 1448 हिजरी
आपकी टिप्पणी